यूपी

अमरिया ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों और योजनाओं पर हुई समीक्षा

अमरिया ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों और योजनाओं पर हुई समीक्षा

अमरिया,पीलीभीत।मंगलवार को अमरिया ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में गत वर्ष की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी गई।बैठक के दौरान नाला निर्माण, सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, पुलिया निर्माण, खड़ंजा आदि कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई। खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत पात्र लाभार्थियों का चयन कर आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं दिव्यांग आवासीय योजना के विषय में भी विस्तार से बताया गया।एपीओ ने मनरेगा योजना के अंतर्गत होने वाले कार्यों — तालाब खुदाई, शोखपिट निर्माण, पशु शेड, मुर्गी पालन, बकरी पालन आदि पर चर्चा करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में खुली बैठक के माध्यम से कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।एडीओ समाज कल्याण ने वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिलाओं की पेंशन तथा सामूहिक विवाह योजना की जानकारी दी।वहीं बिजली विभाग के जेई दीपेश प्रताप सिंह ने बताया कि अमरिया विद्युत उपकेंद्र से ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वाली 11 हजार वोल्ट की लाइनों को दुरुस्त कराया जा रहा है। जहां बिजली के तार नीचे लटक रहे हैं, वहां नए खंभे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास लगातार जारी हैं।पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने पशुओं के टीकाकरण, रखरखाव और रोग नियंत्रण संबंधी सुझाव दिए। उन्होंने आगामी होली और दीपावली पर पशुओं को कीड़ों की दवा खिलाने का आग्रह किया।हालांकि स्वास्थ्य, बाल पुष्टाहार और कृषि विभाग के अधिकारी बैठक में अनुपस्थित रहे, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई।क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरीशचंद्र ने आरोप लगाया कि गांव में होने वाली बैठकों की सूचना समय से नहीं दी जाती, केवल कागजों पर औपचारिकता निभाई जाती है।वहीं पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठाकुर श्रवण दत्त सिंह ने किसानों की खाद संकट पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि गेहूं बुवाई का समय चल रहा है, लेकिन किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक नहीं मिल रही है। एक किसान को एक बोरे पर पांच बोरे की रसीद दे दी जा रही है, जिससे किसान रोजाना सोसायटी के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।बैठक में परमिंदर सिंह प्रिंस, जिला पंचायत सदस्य असलम जावेद, कल्लू पहलवान, रजनी वर्मा, जेई एमआई ललित, नरेंद्र कुमार जैसल, सचिव वीरेंद्र गंगवार, राकेश यादव, अनिल कुमार,शिखा, मानेंद्र गंगवार समेत क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!