यूपी

धनाराघाट नदी पर नाव संचालन और मार्ग सुधार कार्य में बबलू माझी की सक्रिय निगरानी

बबलू मांझी ने कहा: धनाराघाट नाव व पुल और मार्ग की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

धनाराघाट नदी पर नाव संचालन और मार्ग सुधार कार्य में बबलू माझी की सक्रिय निगरानी

बबलू मांझी ने कहा: धनाराघाट नाव व पुल और मार्ग की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

पूरनपुर,पीलीभीत।धनाराघाट नदी पर नाव संचालन और पुल मार्ग की सुरक्षा एवं सुधार कार्य को लेकर क्षेत्र में लगातार प्रयास जारी हैं। इस कार्य की निगरानी मुशी भगीरथी उर्फ बबलू माझी द्वारा की जा रही है, जिनकी सावधानी और समर्पण के कारण पिछले वर्षों में कई जिंदगियाँ बचाई जा चुकी हैं।जानकारी के अनुसार,धनाराघाट नदी के पार सड़क मार्ग को घास डालकर सुधारा जा रहा है,ताकि क्षेत्रवासियों के आने-जाने में कोई कठिनाई न हो। बबलू मांझी 1999 से पेंटून पुल पर सेवा दे रहे हैं और अब तक शारदा नदी में डूबने वाले लगभग 20 लोगों की जान बचा चुके हैं।उनकी इस सराहनीय सेवा को देखते हुए रोटरी क्लब पूरनपुर, नायाब तहसीलदार और कई सामाजिक संस्थाओं द्वारा उन्हें पुरस्कृत किया जा चुका है। हाल ही में पीपुल्स अवेयरनेस सोशल सोसायटी ने भी बबलू माझी को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरूभाग सिंह और भाजपा विधायक बाबूराम के द्वारा सम्मानित किया।इस बार उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर पुल और रास्ते की नियमित जानकारी साझा करना शुरू किया, जिससे लोग आने-जाने में किसी भी परेशानी का सामना न करें। इस कदम से इलाके में सुरक्षा और सुगमता दोनों सुनिश्चित हुई हैं।


श्रीनगर प्रधान राधेश्याम दिनकर ने बताया बबलू मांझी लगातार ग्रामीणों की सेवा कर रहे हैं। उनकी सतत निगरानी से नाव व पुल और मार्ग पर आने-जाने में लोगों को सुरक्षा और सुविधा मिलती है।

कबीरगंज प्रधान इकबाल सिंह ने बताया 1999 से पेंटून पुल पर तैनात बबलू मांझी ने अब तक कई लोगों की जान बचाई है। उनका समर्पण ग्रामीणों के लिए प्रेरणास्रोत है।”

शांति नगर प्रधान रामकृपाल ने बताया
इस बार बबलू मांझी ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों को मार्ग व नाव और पुल की स्थिति की जानकारी दी। उनकी यह पहल ग्रामीणों के लिए बहुत मददगार साबित हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!