सास- बहू को पीटकर घर में की तोड़फोड़, हत्या की धमकी
पुलिस से शिकायत करने पर दी धमकी, 12 पर मुकदमा

सास- बहू को पीटकर घर में की तोड़फोड़, हत्या की धमकी
दूसरे हादसे में डंडा मारकर फोड़ा सिर
पुलिस से शिकायत करने पर दी धमकी, 12 पर मुकदमा
पूरनपुर/पीलीभीत। आधी रात गांव के रहने वाले वाले कुछ लोगों ने घर में घुसकर जमकर तांडव मचाया। विधवा और उसकी बहू के साथ गाली गलौज पर मारपीट की गई। विरोध करने पर घर में तोड़फोड़ कर लाखों का नुकसान कर दिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में पुलिस ने एक दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना से सास बहू काफी परेशान हैं। दूसरे मामले में डंडा डंडा मारकर युवक का सिर फोड़ दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कोन निवासी विधवा अमरजीत कौर अपनी बहू के साथ 22 अक्टूबर को अकेली थी। तभी रात 11 बजे गांव के रहने वाले रामकिशन, सोनपाल, सचिन व छोटा 8 अज्ञात लोगों के साथ घर में घुसकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर सास बहू की पिटाई लगा दी। इसके बाद ट्रैक्टर, बाइक, घर में लगी सूर्य प्लेट, शीशे की विंडो, बिजली का सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। महिला ने उसकी वीडियो भी बना ली। आरोपियों ने कहा पहले भी बहुत लोगों को वह कड़ेर चौराहा पर मार चुका है। इसके बाद पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। पुलिस से शिकायत करने पर अंजाम भुगतने को कहा। घटना से महिलाए काफी परेशान है। मामले में पुलिस ने चार नामजद और 8 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे मामले में चाय थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर निवासी सुभाष चंद्र ने बताया 23 अक्टूबर शाम गांव का रहने वाला रूपराम गालियां दे रहा था। विरोध करने पर उसने सिर पर डंडा मार दिया। इससे सुभाष जख्मी हो गए। घटना को लेकर कई लोग पहुंच गए। तभी आरोपी हत्या की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज किया है




