मेला देखने गए युवक को पीटकर गन्ना खेत में फेकने पर मुकदमा
सुबह ग्रामीणों ने घायल को गन्ने के खेत से बाहर निकाला, मुकदमा दर्ज

मेला देखने गए युवक को पीटकर गन्ना खेत में फेकने पर मुकदमा
सुबह ग्रामीणों ने घायल को गन्ने के खेत से बाहर निकाला, मुकदमा दर्ज
पूरनपुर/पीलीभीत। मेला देखने गए युवक को बेरहमी से पीटकर गन्ने के खेत में फेंक दिया था। सुबह खेत पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को बाहर निकाल कर घर पहुंचाया। पिटाई से युवक के पूरे शरीर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। मामले में नामजद और 8-10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल का उपचार चल रहा है।
हजारा थाना क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा के मौजा राहुल नगर मजदूर बस्ती निवासी सूरज मंडल पुत्र जीवन मंडल 23 अक्टूबर को गांव में चल रहे मेला देखने गया था। तभी रास्ते में गांव का अनीश ठेकेदार पुत्र असीम ठेकेदार व 8- 10 लोग रास्ते में मिले। सभी लोग बेवजह उसे गालियां देने लगे। विरोध करने पर लात घूसों से मारपीट करने लगे। कुछ लोग लाठी डंडा लेकर उसपर टूट पड़े। पिटाई होने पर वह बेहोश हो गया। इसके बाद मरा समझकर आरोपियों उसे गन्ने के खेत में फेंक कर चले आए। देर रात होश में आने पर वह मजदूर बस्ती पहुंचा तो दोबारा बेहोश हो गया। गांव के सुशील वाला घायल को घर ले गए। सुबह मामले की सूचना से गांव में खलबली मच गई। पिटाई से युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। घायल ने बताया उसे खून की पेशाब व उल्टी हो रही है। सिर पर भी गंभीर चोटें हैं। उसने जान माल की आशंका जताकर भविष्य में खतरा बताया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना से परिवार के लोग काफी दुखी हैं। घायल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।




