यूपी

प्रधान की मृत्यु के बाद महिला सदस्य बनीं कार्यवाहक ग्राम प्रधान

धनेगा ग्राम पंचायत में सबीना पत्नी कय्यूम को मिला प्रधान पद का दायित्व

प्रधान की मृत्यु के बाद महिला सदस्य बनीं कार्यवाहक ग्राम प्रधान

धनेगा ग्राम पंचायत में सबीना पत्नी कय्यूम को मिला प्रधान पद का दायित्व

गोरा, पीलीभीत।
विकासखंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत धनेगा में प्रधान पद रिक्त होने के बाद अब पंचायत को कार्यवाहक प्रधान मिल गया है। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा जारी आदेश के तहत ग्राम पंचायत सदस्य सबीना पत्नी कय्यूम को कार्यवाहक ग्राम प्रधान नामित किया गया है।गौरतलब है कि ग्राम पंचायत धनेगा के निर्वाचित प्रधान नाबिर का निधन 12 अगस्त 2025 को हो गया था। उनके निधन के बाद से ग्राम पंचायत के विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे। ग्राम पंचायत में प्रशासनिक व विकासात्मक कार्यों के सुचारु संचालन हेतु जिलाधिकारी ने यह निर्णय लिया है।जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम-1947 की धारा 12(ञ) में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किया है। आदेशानुसार, सबीना पत्नी कय्यूम ग्राम पंचायत सदस्य धनेगा को प्रधान पद के समस्त अधिकार, कर्तव्य एवं दायित्व सौंपे गए हैं। वे आगामी आदेशों तक ग्राम पंचायत के सभी कार्यों का संचालन करेंगी।कार्यवाहक प्रधान के रूप में सबीना पत्नी कय्यूम के दायित्व ग्रहण करने के बाद अब गांव में विकास कार्यों के फिर से गति पकड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के इस निर्णय का स्वागत किया है और पंचायत में विकास की नई शुरुआत की उम्मीद व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!