10 वर्ष सेवा पूर्ण, अब चयन वेतनमान की आस शिक्षकों ने बीईओ से की बिल बनाने की मांग

10 वर्ष सेवा पूर्ण, अब चयन वेतनमान की आस शिक्षकों ने बीईओ से की बिल बनाने की मांग
पूरनपुर,पीलीभीत।प्राथमिक शिक्षक संघ के पूरनपुर कार्यकारिणी के नेतृत्व में गणित-विज्ञान भर्ती के शिक्षकों ने 10 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर अपनी पत्रावलियों को बीईओ कार्यालय में सौंपकर सामूहिक चयन वेतनमान का बिल शीघ्र बनाने की मांग की।बीआरसी पूरनपुर में गणित-विज्ञान भर्ती के करीब 51 शिक्षक 21 सितम्बर 2015 को चयनित हुए थे। जिसमें 10 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर सामूहिक चयन वेतनमान लगाने को लेकर विगत दिनों शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पीलीभीत को ज्ञापन दिया था। इसी क्रम में बीआरसी पूरनपुर क्षेत्र के दर्जनों शिक्षकों ने बीईओ कार्यालय के सम्बंधित लिपिक के पास प्राथमिक शिक्षक संघ के पूरनपुर कार्यकारिणी के नेतृत्व में शिक्षकों ने अपनी-अपनी पत्रावलियों की फाइल जमा कर अक्टूबर महीने के वेतन के साथ सामूहिक चयन वेतनमान बिल बनाने की मांग की है। शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि अगर समय पर उन्हें चयन वेतनमान नहीं मिला तो आगे की रणनीति तय कर लखनऊ के महानिदेशक कार्यालय, जिलाधिकारी और पीलीभीत क्षेत्र के सदर विधायक मंत्री को मिलकर ज्ञापन प्रेषित कर समस्याओं से अवगत कराएंगे। ज्ञापन सौंपने बालों में शिक्षक विजय कुमार शर्मा, जोगेंद्र मौर्य, गेंदन लाल, रोहताश कुमार, विवेक भारती, केशव कुमार,भूपेंद्र कुमार सिंह, वीरसिंह कुशवाहा, विनय गुप्ता, उमाशंकर, अर्जुन पाण्डेय, रश्मि, पुनीत कौर, सोनू पंडित, नीलम राणा, गजेंद्रपाल सिंह, अनुज समानिया, मनोज कुमार, केशव कुमार, अशोक कुमार, शैलेन्द्र कुमार, चंद्रपाल आदि थे।




