यूपी
बाइक सवार दंपति से लूट का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गया जेल

बाइक सवार दंपति से लूट का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गया जेल
- पूरनपुर/पीलीभीत। घुघंचाई थाना क्षेत्र के गांव अभयपुर माधौपुर निवासी जोगिंदर सिंह अपनी पत्नी मनजीत कौर के साथ 13 अक्टूबर की दोपहर लगभग 2ः45 बजे पूरनपुर से अपने घर लौट रहे थे। दंपति जैसे ही गजरौला जप्ती के पास पहुंचे, तभी बाइक सवार बदमाश ने महिला के कान से कुंडल नोच लिया और मौके से फरार हो गया था। अचानक हुई इस वारदात से दंपति घबराकर शोर मचाने लगे, लेकिन तब तक बदमाश मौके से भाग चुका था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर सुराग जुटाए और गुरुवार को घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बाइक सवार बदमाश सन्तराम पुत्र राजेन्द्र निवासी चन्दोखा थाना घुघंचाई को दबोचा है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने महिला से लूटे गए कुंडल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया। गुरुवार दोपहर दो बजे कोतवाल पवन पांडे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेजा जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में फैली दहशत के माहौल में कुछ हद तक राहत आई है।




