यूपी

भैया दूज पर सड़कों पर रही रौनक, लेकिन परिवहन विभाग की लापरवाही से यात्रियों को उठानी पड़ी मुसीबत

पूरनपुर–कलीनगर मार्ग पर नहीं चली बसें,भैया दूज पर पैदल चले यात्री

भैया दूज पर सड़कों पर रही रौनक, लेकिन परिवहन विभाग की लापरवाही से यात्रियों को उठानी पड़ी मुसीबत

पूरनपुर–कलीनगर मार्ग पर नहीं चली बसें,भैया दूज पर पैदल चले यात्री

  1. पूरनपुर,पीलीभीत।क्षेत्र में भैया दूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिसमें दो तहसीलों का संयुक्त पूरनपुर-कलीनगर मार्ग पर परिवहन विभाग द्वारा कोई वाहन न चलाने से और कटा मार्ग सही न होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।भैया दूज के पावन पर्व पर बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर एवमं गोला (नारियल) आदि भेंट कर मिठाई खिलाई तथा भाइयों ने बहनों को दक्षिणा भेंट की। इस पावन पर क्षेत्र के मार्गों पर आज काफी चहल-पहल रही।इसके अलावा पूरनपुर-कलीनगर मार्ग पर परिवहन विभाग द्वारा कोई वाहन की व्यवस्था न करने से राहगीरों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। कई राहगीरों ने मार्ग पर वाहन की कोई व्यवस्था न होने से पैदल यात्रा का ही सहारा लिया। जबकि इस मार्ग पर गांव खाता, सुखदासपुर,अमरैयाकलां, गौटिया, तकिया दीनारपुर, नवदिया धनेश, रम्पुरा फकीरे, सबलपुर,ककरौआ,देवीपुर, चित्तरपुर, करलिया,दोदपुर, केशरपुर,भीमपुर नौगजा तथा तहसील कलीनगर क्षेत्र के दर्जनों गांवों का आवागमन रहता है। जबकि शासन लोगों को काफी सुविधा प्रदान कर रही है, मगर सक्षम अधिकारियों की उदासीनता के चलते लोगों को परिवहन विभाग की सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!