यूपी

शेरपुर कलां में आवारा कुत्तों का आतंक, बकरी पर किया हमला, ग्रामीणों में दहशत

शेरपुर कलां में आवारा कुत्तों का आतंक, बकरी पर किया हमला, ग्रामीणों में दहशत

पूरनपुर,पीलीभीत।ग्राम शेरपुर कलां में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार सुबह कुत्तों के झुंड ने एक बकरी पर हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। अचानक हुए इस हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह कुत्तों को भगाकर घायल बकरी को बचाया, लेकिन उसके शरीर पर कई गहरे घाव आ गए।ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कुत्तों के झुंड सड़कों और गलियों में घूमते रहते हैं, जिससे बच्चों और राहगीरों में डर बना हुआ है। कई बार छोटे बच्चों और बुजुर्गों को भी कुत्ते दौड़ा चुके हैं।गांव के लोगों ने प्रशासन से कुत्तों को पकड़वाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो कोई बड़ी घटना भी घट सकती है।ग्रामवासियों का कहना है कि हमने कई बार पंचायत और संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सुबह-सुबह लोग खेतों की ओर जाने से भी डरते हैं।ग्रामीणों ने पशुपालन विभाग व नगर पंचायत से जल्द से जल्द कुत्तों को पकड़वाने और गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!