अमरैयाकलां सहित कई गांवों में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया गोवर्धन पर्व

अमरैयाकलां सहित कई गांवों में श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया गोवर्धन पर्व
पूरनपुर,पीलीभीत।क्षेत्र में गोवर्धन पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना की।गांव अमरैयाकलां क्षेत्र में बुधवार को घरों में गाय के गोबर से महिलाओं ने गोवर्धन की प्रतिमा बनाई। इसके बाद महिलाओं ने व्रत रखकर विधि-विधान से गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना की। कई जगह घरों में भजन कीर्तन भी किए गए और परिवार की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगी। बच्चों ने गोवर्धन पर्व पर भी पटाखे चलाए। क्षेत्र के गांव खाता,अमरैयाकलां, सुखदासपुर,रघुनाथपुर,देवीपुर, महादिया, रम्पुराफकीरे, नवदियाधनेश,सबलपुर, तकियादीनारपुर,धरमंगदपुर, गौटिया,नवदिया टोडरपुर, ककरौआ,दोदपुर,चित्तरपुर, भीमपुर नौगजा,प्रसादपुर आदि कई गांवों में गोवर्धन पूजा धूमधाम मनाई गई।गोवर्धन पूजा में बबिता कुशवाहा,अंजलि कुशवाहा, दीपिका,कंचन देवी कुशवाहा, मोनिका,प्रीती कुशवाहा, कनिष्का, सावित्री देवी,परिधि कुशवाहा,सुधा देवी, अंशिका, दिव्या, राशि,पंखुड़ी, ममता,संतरा देवी, सारिका, मिथलेश आदि महिलाएं, बच्चे शामिल रहे।




