पूरनपुर देहात: प्रधान पति मास्टर फैय्याज ने सफाईकर्मियों को सम्मानित कर बांटी दीपावली की खुशियाँ

पूरनपुर देहात: प्रधान पति मास्टर फैय्याज ने सफाईकर्मियों को सम्मानित कर बांटी दीपावली की खुशियाँ
पूरनपुर,पीलीभीत।दीपावली का पावन पर्व केवल रोशनी और उल्लास का ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सम्मान का भी प्रतीक है। इसी भावना के तहत पूरनपुर देहात की ग्राम पंचायत पूरनपुर के प्रधान पति मास्टर फैय्याज ने एक सराहनीय पहल की।उन्होंने दीपावली के अवसर पर अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में गाँव के समस्त सफाईकर्मियों को मिष्ठान और विशेष पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने सफाईकर्मियों के योगदान को सराहा और कहा कि सफाई कर्मी हमारे गाँव की रीढ़ हैं, जो हमारे पर्वों को स्वच्छ और मंगलमय बनाते हैं। इनके बिना कोई उत्सव अधूरा है।सफाई कर्मियों ने प्रधान पति के सम्मान और पुरस्कार पाकर खुशी व्यक्त की।इस मौके पर मास्टर फैय्याज ने उपस्थित ग्रामीणों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और गहरा सामाजिक संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि यह दीपावली हमारे जीवन से अज्ञानता और अंधकार को दूर करने का प्रतीक हो। हमें ज्ञान, शांति, प्रसन्नता और समृद्धि को अपने जीवन में लाना चाहिए और समाज के हर हिस्से में व्याप्त अज्ञानता, गरीबी और दुःख को मिलकर दूर करना चाहिए।प्रधान पति की इस पहल ने पूरनपुर देहात में सामाजिक सद्भाव, सम्मान और उत्सव की भावना को और भी मजबूत किया।ग्रामीणों ने इस संवेदनशील और प्रेरक कदम की सराहना की।




