क्राइमटॉप न्यूज़यूपीराज्यलोकल न्यूज़

मातम में बदली भैया दूज पर्व की खुशियां,धान भरे ट्रैक्टर ने मारी दो बाइकों को टक्कर, महिला की मौत, परिजनों में कोहराम

जोगराजपुर महादेव पुलिया के पास हुआ दर्दनाक हादसा, चालक फरार

जोगराजपुर महादेव पुलिया के पास हुआ दर्दनाक हादसा

पूरनपुर,पीलीभीत।

भैया दूज पर्व के एक दिन पहले दर्दनाक हादसा हो गया। भाई-बहन के प्यार के प्रतीक पर्व भैया दूज की खुशियां मातम में तब्दील हो गई है। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार से आ रहे धान भरे एक ट्रेक्टर-ट्रॉली ने दो बाईकों में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज़ के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लें जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत की खवर लगते ही मृतक महिला के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रेक्टर -ट्रॉली को कब्जे में लें लिया। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब धान से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो बाइकों को टक्कर मार दी।जानकारी के अनुसार ग्राम पताबोझी निवासी सुधामा (36) पत्नी श्रीकृष्ण अपने पति के साथ बाइक से जनपद लखीमपुर खीरी के भीरा रिश्तेदारी में जा रही थीं। उसी समय ग्राम शेरपुर बतलइया, थाना कटरा, जनपद शाहजहांपुर निवासी अनिल कुमार पुत्र कालीचरन दूसरी बाइक पर टावर देखने के कार्य से लौट रहे थे।जब दोनों बाइकें बुधवार दोपहर करीब तीन बजे जोगराजपुर महादेव पुलिया के पास पहुंचीं, तभी सामने से आ रही धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर दोनों बाइकों से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बाइक सवार ट्रैक्टर के नीचे फंस गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर रूप से घायल सुधामा को बचाया नहीं जा सका। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर चालक अत्यधिक तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लग सके। सेहरामऊ उत्तरी प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया सड़क हादसे में महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टक्कर मारने वाले ट्रेक्टर-ट्रॉली को भी कब्जे में लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

———————————————

इनसेट 

भाई दूज की खुशियां मातम में बदलीं, सड़क पर बिखरे मिठाई के डिब्बे 

भाई दूज के पावन पर्व पर जहां हर घर में खुशियों का माहौल था, वहीं एक परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अपने भाई को मिठाई देने जा रही महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया।भाई दूज के पावन दिन पर जब हर बहन अपने भाई की लंबी उम्र की कामना कर रही थी, तभी सुधामा अपने भाई के लिए मिठाई लेकर निकल पड़ी थीं। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। रास्ते में हुए दर्दनाक हादसे ने उनके जीवन का अंत कर दिया।मिठाई से भरा डिब्बा और सड़क किनारे बिखरे चूड़ियों के टुकड़े देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। गांव में गम का माहौल है — कोई विश्वास नहीं कर पा रहा कि जो बहन अपने भाई के लिए स्नेह लेकर निकली थी, वह अब कभी लौटकर नहीं आएगी।

———————————————————–

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!