शेरपुर कला में सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

शेरपुर कला में सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम
पूरनपुर,पीलीभीत।शेरपुर कला मोहल्ला नौगमा निवासी 50 वर्षीय गुड्डू की रविवार को लखीमपुर खीरी के भीरा क्षेत्र में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुड्डू किसी कार्य से भीरा गए थे और शाम लगभग चार बजे सड़क किनारे खड़े थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।हादसा इतना गंभीर था कि गुड्डू सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि गुड्डू मेहनती और मिलनसार स्वभाव के थे। वह ठेकेदारी का काम करते थे और शादी रजानगर क्षेत्र की थीं। उनके पीछे चार बच्चे — दो लड़के और दो लड़कियां हैं।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजन हादसे की शोकाकुल स्थिति में हैं।




