यूपी

अमरिया तहसील मुख्यालय पर अधिवक्ताओं की दसवें दिन भी हड़ताल जारी।

अमरिया तहसील मुख्यालय पर अधिवक्ताओं की दसवें दिन भी हड़ताल जारी

अमरिया तहसील बार एसोसिएशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल दसवें दिन भी जारी रही। अधिवक्तागण द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे आंदोलन में पीलीभीत जनपद की समस्त बार एसोसिएशन का भी सहयोग मिल रहा है इसके अलावा तहसील में कार्यरत स्टांप वेंडरों ने भी समर्थन दिया है।अधिवक्ताओं ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया है कोई अधिवक्ता तहसील अमरिया में किसी राजस्व न्यायालय में किसी प्रकार का कोई काम नहीं करेंगे।जबतक निम्न बिंदु पूरे नहीं किए जायेंगे। तहसील मुख्यालय पर कार्यरत प्राइवेट कर्मचारियों द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है उनको हटाया जाए। तहसील में धारा 170 में अवैध वसूली बंद नहीं होनी चाहिए और उसमें समय निश्चित नहीं किया जाए । किसी भी मुकदमे में बहस के बाद 14 दिनों के अंदर निस्तारण होना चाहिए। खतौनी निकालने के लिए 15 रूपए निश्चित किए जायें। नकल सवाल की फीस व समय निश्चित किया जाए। अंश संशोधन व कुरों में हल्का लेखपाल अवैध वसूली करते हैं जिसे रोका जाए अंश संशोधन धारा 116 में होना चाहिए। केस डायरी मेंटन होना चाहिए। दाखिल खारिज में वकालत नामा लगना चाहिए। तहसील के सभी न्यायालय में गवाहों की गवाही के बाद जिरह की नक्लें निशुल्क मिलनी चाहिए। आदि मांगे रखी गई। बैठक अमरिया जिसमें तहसील एवं प्राइवेट कर्मचारियों द्वारा की जा रही अवैध वसूली के विरोध में समस्त अधिवक्ताओं ने सर्व सम्मति से निर्णय लेते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे हैं। बैठक में अमरिया बार एस एसोसिएशन अध्यक्ष मुस्ताक मदार उपाध्यक्ष तनवीर अंसारी, शांति स्वरूप गंगवार, तसलीम, मोहम्मद हसनैन, हबीब अहमद खां, इलियास अहमद, गुलाबुल हसन, सुंदर लाल चतुर्वेदी, शिव चरण, नदीम मलिक निरंजन पाल, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!