धनाराघाट पर नाव संचालन पर प्रशासन ने लगाई रोक

धनाराघाट पर नाव संचालन पर प्रशासन ने लगाई रोक
पीलीभीत।धनाराघाट पर अवैध रूप से हो रहे नाव संचालन को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। संभावित हादसे की आशंका को देखते हुए क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा अग्रिम आदेशों तक नाव संचालन पर रोक लगा दी गई है।मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत से जुड़े कुछ लोगों द्वारा बिना अनुमति के नाव संचालन किया जा रहा था, जिसकी सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। क्षेत्र लेखपाल द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया और सुरक्षा कारणों से तत्काल प्रभाव से नाव संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया।लेखपाल द्वारा संबंधित विभाग को सूचना भेज दी गई है और यह भी कहा गया है कि आदेशों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय निवासियों को अस्थायी असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के हित में सहयोग की अपील की है।




