यूपी

नेपाल बॉर्डर पर थाना माधोटांडा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त गश्त

त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ाई गई

नेपाल बॉर्डर पर थाना माधोटांडा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त गश्त

त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ाई गई

पीलीभीत।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में थाना माधोटांडा पुलिस द्वारा सशस्त्र सीमा बल की टीम के साथ नेपाल बॉर्डर पर संयुक्त रूप से पैदल गश्त की गई। आगामी त्योहारों और कानून -व्यवस्था की दृष्टि से यह गश्त की गई ताकि सीमावर्ती इलाकों में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।गश्त के दौरान पुलिस व एसएसबी जवानों ने सीमा क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया तथा आने-जाने वाले मार्गों पर सतर्कता बरती। सुरक्षा बलों ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।थाना प्रभारी माधोटांडा ने बताया कि आगामी दीपावली, छठ पूजा एवं अन्य पर्वों को देखते हुए सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है। नेपाल सीमा से होने वाली किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान शांति व सौहार्द बनाए रखने के लिए चौकसी के साथ-साथ लगातार गश्त जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!