यूपी

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दीपावली पर्व पर रंगोली एवं दीया सजावट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

छात्राओं ने रंग-बिरंगी रंगोलियों और दीयों से विद्यालय को बनाया मनमोहक

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दीपावली पर्व पर रंगोली एवं दीया सजावट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

छात्राओं ने रंग-बिरंगी रंगोलियों और दीयों से विद्यालय को बनाया मनमोहक

पूरनपुर, पीलीभीत।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में रंगोली एवं दीया सजावट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्राइमरी कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और सृजनशीलता का मनमोहक प्रदर्शन किया। छात्राओं ने रंग-बिरंगी रंगोलियों और जगमगाते दीयों से विद्यालय परिसर को उत्सवी रंगों में रंग दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना सत्र से हुआ, जहां अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, प्रबंधक हरि बल्लभ गुप्ता, रवि गुप्ता, हर्ष गुप्ता, सुशील गुप्ता, खुशबू गुप्ता, प्रधानाचार्य संजय कुमार मिश्रा एवं अनिल कुमार गुप्ता ने भगवान गणेश एवं माता लक्ष्मी जी की प्रतिमा का पूजन किया। पूजन के बाद विद्यालय में उल्लास और उमंग का वातावरण छा गया।प्रतियोगिता में प्रत्येक समूह ने आकर्षक रंगोली सजाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाई, वहीं दीया सजावट प्रतियोगिता में छात्रों ने दीपों को सृजनशीलता से सजाकर सभी का मन मोह लिया। विजयी विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।सामाजिक विषय आचार्य राजीव मोहन अग्रवाल ने विद्यार्थियों को धनतेरस से लेकर भैया दूज तक मनाए जाने वाले पांच प्रमुख पर्वों के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नूतन गुप्ता ने किया।अंत में अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, प्रबंधक हरि बल्लभ गुप्ता, प्रधानाचार्य संजय कुमार मिश्रा सहित सभी शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!