यूपी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव किरण पाल कश्यप से हुई शानदार मुलाकात

होटल ग्रैंड शारदा में पार्टी के भविष्य एवं संगठनात्मक रणनीतियों पर हुई चर्चा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव किरण पाल कश्यप से हुई शानदार मुलाकात

होटल ग्रैंड शारदा में पार्टी के भविष्य एवं संगठनात्मक रणनीतियों पर हुई चर्चा

पीलीभीत।होटल ग्रैंड शारदा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व मंत्री किरण पाल कश्यप से समाजवादी नेताओं की एक शानदार मुलाकात हुई।बैठक के दौरान संगठन के सशक्तिकरण, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों तथा पार्टी की जनहित नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने के विषय पर गहन चर्चा की गई।कश्यप ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही गरीब, पिछड़े, किसानों और नौजवानों की सच्ची आवाज़ है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मज़बूत करने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।बैठक में समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला महासचिव राहुल कश्यप, पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष महेश कश्यप, सुरेश कश्यप, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष निरंजन गंगवार, प्रदेश सचिव सत्येन्द्र मौर्य, युवजन सभा जिला अध्यक्ष हरगोविंद गंगवार, जिला उपाध्यक्ष रुपराम कश्यप, मखदूम ख़ान, असलम ज़ावेद, नफीस अंसारी, तथा 127 विधानसभा अध्यक्ष इम्तियाज अल्वी सहित अनेक समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने और समाजवादी मूल्यों को आम जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!