कार्यकर्ताओं ने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का लिया संकल्प
सपा नेता राजकुमार “राजू” के आवास पर हुआ कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम

कार्यकर्ताओं ने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का लिया संकल्प
सपा नेता राजकुमार “राजू” के आवास पर हुआ कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम
पूरनपुर, पीलीभीत।
समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता राजकुमार “राजू” के आवास पर एक कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय सचिव रामआसरे विश्वकर्मा का भव्य स्वागत किया गया। उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया।अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “समाजवादी विचारधारा ही देश के विकास और सामाजिक न्याय की सच्ची राह है। जब लोकतंत्र पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं, तब हमें बाबा साहब अंबेडकर और नेता जी मुलायम सिंह यादव के विचारों को आगे बढ़ाना होगा।”पूर्व विधायक अरशद खान ने कहा कि सपा ही गरीब, किसान, नौजवान और अल्पसंख्यकों की सच्ची आवाज है।
पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव ने कहा कि संगठन की असली ताक़त कार्यकर्ता होता है, हर बूथ पर समाजवादी झंडा बुलंद होना चाहिए।
कल्याण सिंह सरोज, हरिपाल लोधी, केदारनाथ गौतम, रियाज़ खान, अनिल शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।कार्यक्रम का संचालन सतीश वर्मा ने किया। समाजवादी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश सचिव नोमान अली वारसी ने कहा कि कार्यकर्ता संवाद से संगठन में ऊर्जा और एकजुटता आती है।कार्यक्रम के अंत में राजकुमार “राजू” जी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि “हमारा उद्देश्य सिर्फ सत्ता नहीं, बल्कि समाज में न्याय, समानता और भाईचारे की स्थापना है। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और उनका सम्मान ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त है।”इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे जिनमें — अहीद खा, इमरान वली खा, प्रकाश गौतम, छैल विहारी शर्मा, ओमकार भारती, संदीप शर्मा, बंटी शर्मा, ठाकुरदास, प्रशांत अवस्थी, रजनीश यादव, पुष्पा देवी मौर्य, भगवान दीन वर्मा, रणवीर सिंह, ब्रजपाल सिंह, हरिओम पासवान, छोटेलाल यादव, गुरप्रीत कौर, जुरावन लाल यादव, दिनेश वर्मा, अखिलेश शुक्ला, बसंत भारती, रमेश वर्मा, रामकैलाश, नथ्तूलाल, जबाहर लाल शर्मा, इकबाल, धर्मेश सिंह, रामलखन, दुर्वेश शर्मा, रामदास मौर्य, बद्री प्रसाद वर्मा, उस्मान, अफजल अंसारी, शिबम यादव आदि शामिल रहे।




