यूपी

पुलिस ने साइबर सुरक्षा की दिलाई शपथ एनसीसी कैडेट्स ने बनाया जागरूकता चैन,

ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर और महिला सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता कार्यक्रम जारी

पुलिस ने साइबर सुरक्षा की दिलाई शपथ एनसीसी कैडेट्स ने बनाया जागरूकता चैन,

ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर और महिला सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता कार्यक्रम जारी

पूरनपुर, पीलीभीत।साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।साइबर अपराधों के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के जोगराजपुर स्थित सेवाराम नत्थू लाल इंटर कॉलेज में पुलिस टीम ने एनसीसी कैडेट्स और छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी को यह संकल्प दिलाया गया कि वे किसी भी संदिग्ध लिंक या कॉल पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करेंगे और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने जागरूकता की एक “चेन” बनाकर साइबर सुरक्षा का संदेश दिया। इसके बाद बच्चों को साइबर अपराधों से संबंधित एक शिक्षाप्रद वीडियो क्लिप भी दिखाई गई, जिसमें ऑनलाइन ठगी, फेक वेबसाइट्स, एटीएम फ्रॉड और सोशल मीडिया पर सतर्क रहने के उपायों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के उपरांत एनसीसी कैडेट्स ने पुलिस के साथ स्थानीय बाजार में रैली निकालकर लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने पोस्टर और बैनर के माध्यम से लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, बैंक डिटेल या आधार नंबर साझा न करें। इसी क्रम में महिला कांस्टेबल सपना ने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 और 181 की जानकारी देकर उनसे मदद लेने के तरीके भी बताए। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाएंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर और महिला सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!