टॉप न्यूज़युवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

सेहरामऊ के जगतपुर गांव किनारे दो बाइकों की आमने-सामने भिंडंत में युवक गंभीर रूप से घायल

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को एम्बुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

सेहरामऊ के जगतपुर गांव किनारे दो बाइकों की आमने-सामने भिंडंत में युवक गंभीर रूप से घायल

पूरनपुर,पीलीभीत।

सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के जगतपुर से जोगराजपुर जाने वाले मार्ग पर गुरुवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नहर कोठी के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिंडंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।सूचना पाकर पुलिस टीम और एंबुलेंस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर निवासी अभिषेक शर्मा पुत्र सोहनलाल अपनी दो बहनों को जोगराजपुर स्थित सेवाराम नत्थूलाल इंटर कॉलेज से लेने जा रहा था। तभी नहर कोठी के पास सामने से आ रहे महुआ गुंदे निवासी विनय शुक्ला की बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि अभिषेक शर्मा सड़क से दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है टक्कर तेज होने की वजह से उनका पैर भी टूट गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित कराया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर आए दिन इस तरह की दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिनका कारण वाहन चालकों की लापरवाही है। सेहरामऊ उत्तरी प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। घायल युवक को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!