यूपी

विवाहिता को तीन दिन कमरे में बंद कर पीटा, गला दबाया, आठ पर मुकदमा

सूचना पर पहुंचे भाइयों से की अभद्रता

विवाहिता को तीन दिन कमरे में बंद कर पीटा, गला दबाया, आठ पर मुकदमा

सूचना पर पहुंचे भाइयों से की अभद्रता

पूरनपुर/पीलीभीत। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को शारीरिक और मानसिक यातनाएं दी। कमरे में भूखा प्यासा रखकर उसके साथ जमकर मारपीट की गई। हत्या का प्रयास कर उसका गला दबाया। सूचना पर पहुंचे भाइयों से भी ससुराल वालों ने गाली गलौज की। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव सबलपुर रम्पुरा फकीरे की रहने वाली राखी पाल का विवाह घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव दिलावरपुर निवासी सुमित पाल के साथ सात माह पहले हुआ था। शादी में परिजनों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था।।इसके बावजूद पति सहित ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज में चार पहिया वाहन व 5 लाख नगद की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। दहेज न लाने पर कई बार उसे पीटा। दियोरिया थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर इलाहाबास निवासी पति की बुआ सुशीला, सुनीता, फूफा विजय पाल देवनारायण और बुआ के ससुर माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव चांदूपुर निवासी बुआ के ससुर प्रभु दयाल ने भी ससुरालियों को उकसाया। 13, 14 और 15 सितंबर 2025 को ससुराल वालों ने कमरे में बंद कर उसकी बेरहमी से पिटाई लगाई। जान से मारने की नीयत से गर्दन भी दवा दी। इससे चोट के निशान भी पड़ गए। बमुश्किल विवाहिता ने ससुर के मोबाइल से पिता को सूचना दी। जानकारी लगने के बाद माता-पिता और दोनों भाई उसकी ससुराल पहुंचे। इसके बाद ससुराल में उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। सूचना पर डायल 112 पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची। घायल होने के बावजूद पुलिस ने विवाहिता का मेडिकल परीक्षण नहीं कराया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति के अलावा जेठ राजीव, ससुर तेजराम, ननद मिथिलेश, बुआ सुनीता, सुशीला, फूफा देवनारायण, प्रभु दयाल सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!