मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
अमरिया में महिला शक्ति केंद्र टीम ने दी सुरक्षा, स्वावलंबन व सरकारी योजनाओं की जानकारी

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली
अमरिया में महिला शक्ति केंद्र टीम ने दी सुरक्षा, स्वावलंबन व सरकारी योजनाओं की जानकारी
पीलीभीत।बुधवार को मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत अमरिया कस्बे में दि ग्रेट इंटर कॉलेज की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान का संदेश दिया।रैली का नेतृत्व महिला शक्ति केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक अनुराधा वर्मा ने किया। उनके साथ महिला कांस्टेबल बबिता साहू और दीक्षा मौजूद रहीं। रैली के दौरान छात्राओं ने नारों और तख्तियों के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान के प्रति समाज को जागरूक किया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें शामिल हैं,विधवा पेंशन योजना,वृद्धावस्था पेंशन योजना,सुकन्या समृद्धि योजना प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना,राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान
इसके अलावा उन्हें महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन सेवाओं की भी जानकारी दी गई, जैसे वूमेन पावर लाइन 1090,महिला हेल्पलाइन 181,पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098, साइबर क्राइम हेल्प नंबर 1930 उपनिरीक्षक अनुराधा वर्मा ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य हर महिला को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और जागरूक बनाना है। छात्राएं समाज में परिवर्तन की अग्रदूत हैं, जो अपने परिवार और समुदाय में जागरूकता का प्रसार करें।कार्यक्रम का समापन रैली के माध्यम से हुआ, जिसमें छात्राओं ने पूरे कस्बे में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’और महिला सुरक्षा, सबकी जिम्मेदारी’ जैसे नारे लगाकर लोगों को प्रेरित किया।




