शेरपुर कला से उमरे के लिए जत्था रवाना, 14 वर्षीय अदनान सबसे कम उम्र का यात्री
पूरनपुर के चार और सकराना के दो श्रद्धालु भी जत्थे में शामिल, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

शेरपुर कला से उमरे के लिए जत्था रवाना, 14 वर्षीय अदनान सबसे कम उम्र का यात्री
पूरनपुर के चार और सकराना के दो श्रद्धालु भी जत्थे में शामिल, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
पूरनपुर,पीलीभीत।पूरनपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत शेरपुर कला से बुधवार को उमरा यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था भावनात्मक माहौल में रवाना हुआ। इस जत्थे में सबसे कम उम्र के यात्री पुञ हाजी रियाजतनूर खां 14 वर्षीय अदनान शामिल हैं, जो गौसिया हज टूर के माध्यम से मौलाना शाने रजा के नेतृत्व में पवित्र यात्रा पर निकले हैं।जत्थे में पूरनपुर क्षेत्र के चार तथा सकराना गांव के दो श्रद्धालु भी सम्मिलित हैं। रवाना होने से पहले गांव में मिलाद शरीफ का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भारी संख्या में ग्रामीणों ने शिरकत की। लोगों ने यात्रियों से मुलाकात कर शुभकामनाएँ दीं और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।ग्रामीणों ने यात्रियों से मक्का-मदीना शरीफ में गांव और देश की खुशहाली, अमन-शांति और भाईचारे की दुआ करने की अपील की। यात्रियों ने कहा मक्का और मदीना शरीफ की यात्रा नसीब वालों को ही मिलती है। उमरा करके हिंदुस्तान की तरक्की और लोगों की सलामती की दुआ करेंगे। दीन और दुनिया दोनों संवर गए तो ज़िंदगी कामयाब हो जाएगी।इस दौरान मौलाना अमीर रजा खान,मौलाना जियाउल मुस्तफा,मौलाना शाने रजा,इबादत नूर खान,अनवर खान,सलीम खान,दिलशाद खान सलमान खान,अब्दुल शाहिद उर्फ मजले,अजय भारती,मुकेश भारती,सोनू यादव,हाफिज मोहम्मद मियां,हाफिज हबीबुर रहमान,आरिश रजा खान, जीशान,शाहिद संख्या में लोगों ने मुबारकबाद फूल माला पहनकर रवाना किया




