भारतीय किसान यूनियन (भानु) की तहसील स्तरीय पंचायत में उठी किसानों की समस्याएं

भारतीय किसान यूनियन (भानु) की तहसील स्तरीय पंचायत में उठी किसानों की समस्याएं
पीलीभीत।भारतीय किसान यूनियन (भानु) की तहसील स्तरीय मासिक पंचायत बुधवार को तहसील सदर प्रांगण पीलीभीत में तहसील अध्यक्ष नंदकिशोर राठौर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पंचायत में किसानों की समस्याओं को लेकर 13 सूत्रीय मांगपत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा गया। साथ ही जिला उपाध्यक्ष बाबूराम वर्मा ने चकबंदी विभाग से संबंधित मांगपत्र भी प्रस्तुत किया।पंचायत को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष भजनलाल क्रोधी ने कहा कि गन्ना किसानों को लागत के अनुसार मूल्य नहीं मिल पा रहा है और बकाया भुगतान अब तक नहीं हुआ है। उन्होंने मांग की कि गन्ने का मूल्य 450 से 500 रुपये प्रति कुंतल तय किया जाए और भुगतान तत्काल कराया जाए।प्रदेश संगठन मंत्री शिवचरण लाल वर्मा ने कहा कि किसानों के हित में किसान आयोग का गठन किया जाए, जिसमें अध्यक्ष और पदाधिकारी स्वयं किसान हों।जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि पीलीभीत की सभी तहसीलों में अधिकारियों की शह पर किसानों से ठगी की जा रही है, जिस पर तत्काल रोक लगाई जाए।जिला उपाध्यक्ष बाबूराम वर्मा ने कहा कि खतौनी और फर्द में गलत अंश दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे किसान तहसीलों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। प्रशासन को गांव-गांव किसान सभा लगाकर त्रुटियों का निवारण करना चाहिए।तहसील अध्यक्ष नंदकिशोर राठौर ने कहा कि गन्ना विभाग छोटे किसानों की अनदेखी करता है। उन्हें फरवरी-मार्च तक ही गन्ना पर्चियां मिल पाती हैं। सरकार छोटे किसानों को समय से पर्चियां उपलब्ध कराए।पंचायत में बालमुकुंद प्रजापति, नरेंद्र राठौड़, वीरेंद्र गिरी, टीकाराम, सुरेश कुमार, ओमकार, बेणीराम, रामचंद्र, सियाराम, गोपाल, निसार साहब,वीरेंद्र पाल, रामप्रसाद, रूपलाल वर्मा, सोहनलाल, मोहनलाल राठौड़ सहित सैकड़ों किसान एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो संगठन आंदोलन का रास्ता अपनाएगा।




