शेरपुर कलां में प्रधान ने मच्छर जनित रोगों से रोकथाम के लिए गांव में कराई फागिंग
गांव में फॉगिंग व सफाई ग्रामीणों को मिली राहत

शेरपुर कलां में प्रधान ने मच्छर जनित रोगों से रोकथाम के लिए गांव में कराई फागिंग
गांव में फॉगिंग व सफाई ग्रामीणों को मिली राहत
पूरनपुर,पीलीभीत।ग्राम पंचायत प्रधान जानेआलम खां व ग्राम पंचायत अधिकारी अखिलेश कुमार गुप्ता ने गांव को संक्रमण रोगो से बचाव के लिए गांव में फागिंग कराई। इसके अलावा गांव को साफ एवं स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से गांव में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया।इस दौरान नालियों की तली झाड़ सफाई कर ट्रेक्टरों के माध्यम से गंदगी को हटाया गया।विकासखंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत शेरपुर कलां गांव में सोमवार को फॉगिंग का कार्य शुरू कराया गया।गांव की गलियों का कूड़ा उठने के बाद मलेरिया से बचाव के लिए गड्ढों में भरे पानी में पल रहे मच्छरों ओर प्रकोप को रोकने के लिए फॉगिंग कराई गई।मौसम बदलने के साथ बीमारिया अपने पैर पसार रही है इस मौसम में डेंगू,मलेरिया, बुखार,डायरिया आदि रोगों ने अपने पैर पसारना शुरू कर दिए हैं। बीमारियों पर प्रभावी रोकथाम के लिए ग्राम पंचायत शेरपुर कलां में ग्राम प्रधान जाने आलम खां व सचिव अखिलेश कुमार गुप्ता ने डेंगू मलेरिया जैसी घातक बीमारी की रोकथाम के लिए फॉगिंग करवाया व अपनी देखरेख में गांव की नालियों में साफ सफाई करवाई।ग्राम प्रधान घातक बीमारी से भी बचने के लिए गांव में लगातार फॉगिग का छिड़काव करवा कर जनता को संक्रामक रोग से बचने के लिए जागरूक कर रहे हैं।ग्राम प्रधान ने अपनी देखरेख में गांव में गंदी पड़ी नालियों की साफ सफाई करवाई। डेंगू जैसी घातक बीमारी के लक्षणों के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया। ग्रामीणों को बताया की सामान्य लक्षण तेज बुखार,बदन दर्द,सिर दर्द, जोड़ों में दर्द,आंखों के गोलों में दर्द तथा शरीर में दानों का निकलना है। अपने घर के आस-पास जलजमाव ना होने दें।जल जमाव होने के कारण ही मच्छरों का प्रकोप पड़ता है जिससे अनेकों रहस्य में बीमारियां अपने पैर पसारना शुरू कर देती है। पूरे गांव में फॉगिग होनी है जो कई दिनो तक चलेगी।




