यूपी

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किए श्री बालाजी धाम के दर्शन

महंत दीपक शर्मा ने कराया पूजन, धार्मिक वातावरण में भक्तों ने लिया आशीर्वाद

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किए श्री बालाजी धाम के दर्शन

महंत दीपक शर्मा ने कराया पूजन, धार्मिक वातावरण में भक्तों ने लिया आशीर्वाद

पीलीभीत।श्री बालाजी धाम अलीगंज में मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरुभाग सिंह और भाजपा नगर अध्यक्ष इंद्रेश चौहान का आगमन हुआ। दोनों नेताओं ने धाम में प्रवेश करते ही बाबा के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात उन्होंने प्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालुओं के साथ इसका लाभ लिया।धाम में उनका स्वागत बाला जी दरबार के महंत दीपक शर्मा ने किया। महंत ने दोनों पदाधिकारियों से विधिपूर्वक बाला जी महाराज का पूजन कराया। जानकारी के अनुसार, धाम में हर मंगलवार को महंत दीपक शर्मा द्वारा बाबा का दरबार लगता है, जिसमें क्षेत्र के लोग आकर बाबा की आराधना करते हैं और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों ने महंत से धाम के व्यवस्थाओं, मंदिर के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का सुचारु संचालन समाज के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर दोनों नेताओं का अभिवादन किया और उनके साथ अपनी आस्था साझा की। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की उपस्थिति और धार्मिक वातावरण ने पूरे धाम को आलोकित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!