यूपी

संचारी रोग नियंत्रण हेतु ग्राम लाह में चला सफाई एवं सैनिटाइजेशन अभियान

संचारी रोग नियंत्रण हेतु ग्राम लाह में चला सफाई एवं सैनिटाइजेशन अभियान

पूरनपुर,पीलीभीत।जिलाधिकारी के निर्देश पर संचारी रोगों की रोकथाम के लिए ग्राम पंचायत लाह में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। ग्राम सचिव सुरेश वर्मा तथा ग्राम प्रधान राम अवतार के नेतृत्व में पूरे गांव में साफ-सफाई कराई गई तथा गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया।अभियान के दौरान ग्रामीणों को साफ-सफाई बनाए रखने और मच्छरों से बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया।सचिव सुरेश वर्मा ने बताया कि बरसात के बाद मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। ग्राम प्रधान राम अवतार ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने आसपास जलभराव न होने दें और घरों में नियमित रूप से सफाई रखें।यह अभियान ग्राम पंचायत के प्रयास से संचालित किया गया,जिसमें स्वच्छता कर्मी मुकेश कुमार और ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!