बिना लाइसेंस पटाखे बेचने पर कार्रवाई, थाना हजारा की टीम ने दबोचा आरोपी
अवैध पटाखों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, 26 पैकेट बरामद

बिना लाइसेंस पटाखे बेचने पर कार्रवाई, थाना हजारा की टीम ने दबोचा आरोपी
अवैध पटाखों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, 26 पैकेट बरामद
हजारा,पीलीभीत।जिले में दीपावली से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं अवैध पटाखों की रोकथाम हेतु पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में थाना हजारा पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।थाना हजारा पुलिस टीम ने प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में चंदिया गांव निवासी जयदेव पुत्र सखाराम (उम्र 68 वर्ष) को पकड़ा, जिसके कब्जे से 26 पैकेट विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखे बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी मोहम्मदपुर एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देश पर की गई।अभियुक्त जयदेव अपने घर के समीप स्थित एक दुकान पर बिना लाइसेंस के पटाखों की बिक्री कर रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर दबिश दी गई और मौके से बड़ी मात्रा में पटाखे जब्त कर लिए गए।इस संबंध में थाना हजारा में मु.अ.सं. 93/25 धारा 5/9B(1)(b) विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1884 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि दीपावली पर्व के दृष्टिगत जिले में अवैध पटाखों की बिक्री व भंडारण पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।लाइसेंसधारक दुकानदारों को ही पटाखे बेचने की अनुमति है। बिना अनुमति बिक्री या भंडारण करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।संजीव कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना हजारा




