राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर में ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित”

“राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर में ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित”
पूरनपुर,पीलीभीत।भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत “स्वस्थ नारी एवं सशक्त परिवार” तथा “मिशन शक्ति 5.0 अभियान” के अंतर्गत सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पूरनपुर में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन कॉलेज की प्रधानाचार्या डाॅ. जाहिदा खातून के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम में पूरनपुर नगरीय क्षेत्र की ए.एन.एम. कु. रचना देवी ने बालिकाओं को स्वास्थ्य, मासिक धर्म के समय स्वच्छता तथा सेनेटरी पैड के सही उपयोग के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वच्छता का ध्यान रखने से अनेक संक्रमणों और बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। साथ ही, उन्होंने छात्राओं को संतुलित आहार के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।शिविर में कुल 284 बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें लंबाई, वजन, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर (B.P.), एवं डेंगू, टाइफाइड सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण शामिल रहे।इस अवसर पर डाॅ. अंकित, प्रधानाचार्या डाॅ. जाहिदा खातून, अध्यापक श्रीमती सत्यवती देवी, हरिओम बाजपेयी, ए.एन.एम. कु. रचना देवी, एवं सपोर्ट स्टाफ श्रीमती दीपा उपस्थित रहे।प्रधानाचार्या डाॅ. जाहिदा खातून ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वस्थ एवं सशक्त बनाना है। ऐसे शिविरों के माध्यम से छात्राओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ती है और वे आत्मविश्वास के साथ समाज में अपनी भूमिका निभा सकती हैं।”अंत में सभी छात्राओं ने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और स्वच्छता के नियमों का पालन करने की शपथ ली।




