यूपी

घर बुलाकर युवती से किया दुष्कर्म, शादी की बात पर मुकरा प्रेमी

घर बुलाकर युवती से किया दुष्कर्म, शादी की बात पर मुकरा प्रेमी

पूरनपुर/पीलीभीत। प्रेमजाल में फंसा कर मोहल्ले के रहने वाले युवक ने युवती को बुलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर उससे शादी करने की बात कही। इसके बाद कई बार उससे शारीरिक संबंध बनाए। काफी समय बीत जाने के बावजूद शादी न करने का विरोध किया। इस पर आरोपी ने तीन माह का समय दिया। समय सीमा खत्म होने के बावजूद निकाह नहीं किया। विरोध करने पर परिजनों के साथ मिलकर मारपीट की। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने बताया शादी का झांसा देकर अनस उर्फ भूरा ने 20 नबंवर 2024 को घर बुलाकर दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ कई बार फिर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। युवती के परिजन आरोपी के घर पहुंचे इस पर शादी तय हो गई। तीन माह का समय तय हुआ था। समय बीत जाने के बाद भी शादी नही की गई। तो पीड़िता ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुचकर दो अक्टूबर को पुलिस से शिकायत की पर पुलिस ने अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की।
10 अप्रैल 2025 को युवक अपनी अम्मी, भाई, बहन को लेकर शादी तय करने युवती के घर आया। इसके बाद तीन माह में निकाह करने की बात कही। समय निकलने के बाद शादी की बात कही तो आरोपी टालमटोल करने लगा। 2 दिसंबर 2025 को युवक ने युवती को घर बुलाया। पहले से ही बैठे उसके परिजनो ने युवती के साथ गाली गलौज की।मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पीड़िता न्याय के लिए कोतवाली के चक्कर काट रही हैं। पुलिस टालमटोल कर रही हैं। जहां एक और मिशन सशक्तिकरण को लेकर महिलाओं को जागरूक कर रही हैं और दुष्कर्म पीड़िता न्याय के लिए भटक रही हैं। ऐसे में सबाल उठ रहा है कि मिशन सशक्तिकरण सिर्फ हवा हवाई साबित हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!