यूपी

पूरनपुर में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने में दो पर मुकदमा

पूरनपुर में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने में दो पर मुकदमा

पीलीभीत। नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 अक्टूबर की दोपहर करीब तीन बजे वह अपनी पुत्री के साथ बाजार गई थी। इसी दौरान खमरिया पट्टी निवासी कृष्णा राजपूत अपने बहनोई शिवा की मदद से उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन युवती और दोनों आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर कृष्णा राजपूत और शिवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।परिजन बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!