यूपी

करवाचौथ पर की अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकड़ा आरोपी

करवाचौथ पर की अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकड़ा आरोपी

पीलीभीत। माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव मथना जप्ती निवासी जसपाल सिंह को करवाचौथ जैसे पवित्र त्यौहार पर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जसपाल सिंह पर सनातन समाज की महिलाओं के चरित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है, जिससे बहुसंख्यक समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय बजरंग दल माधोटांडा नगर अध्यक्ष कुलदीप मिश्रा, तहसील महामंत्री दीपक बाथम, गोविंद राणा, आकाश मिश्रा सहित दर्जनों कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। बजरंग दल पदाधिकारियों ने इस दौरान उच्चाधिकारियों से भी वार्ता की और सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए जसपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बजरंग दल के दीपक बाथम की ओर से मुचदमा दर्ज किया है।कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि आगे भी यदि कोई व्यक्ति सनातन धर्म या उसके पर्व-त्योहारों पर अभद्र टिप्पणी करेगा, तो संगठन ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कदम उठाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!