ई-रिक्शा पलटने से तीन घायल, आवारा पशु बना हादसे की वजह

ई-रिक्शा पलटने से तीन घायल, आवारा पशु बना हादसे की वजह
पीलीभीत। घुघंचाई क्षेत्र में शनिवार दोपहर पेट्रोल पंप के पास बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा सवार कासीराम, राहेज और राजपाल तीनों पूरनपुर से अपने घर घुघंचाई लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक आवारा पशु आ गया, जिससे ई-रिक्शा उसकी चपेट में आकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गया और उसमें सवार तीनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक तीनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या को लेकर गुस्सा देखने को मिला। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में सड़कों पर लगातार पशु घूमते रहते हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं को जल्द पकड़ा जाए और गौशालाओं में भेजा जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा न हों।




