पूरनपुर में गूंजेगी कविताओं की स्वर लहरियां, रामलीला मेला मैदान में आज होगा कवि सम्मेलन

पूरनपुर में गूंजेगी कविताओं की स्वर लहरियां, रामलीला मेला मैदान में आज होगा कवि सम्मेलन
पूरनपुर, पीलीभीत। रामलीला मेला कमेटी की ओर से रविवार को मेला मैदान में भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर बीते कई दिनों से जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। समिति ने मंच सजावट से लेकर स्वागत व्यवस्था तक सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। संयोजक मुकेश गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि इस कवि सम्मेलन में देशभर से प्रसिद्ध कवि पहुंचेंगे और अपनी कविताओं, गीतों व हास्य व्यंग्य के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।कार्यक्रम का आयोजन 12 अक्टूबर की शाम 6 बजे से रामलीला मेला मैदान, पूरनपुर में होगा। कार्यक्रम के अध्यक्ष पंडित राम अवतार शर्मा होंगे, जबकि संयोजक के रूप में एसडीएम अजीत प्रताप सिंह, तहसीलदार/मेला नियंत्रक आशीष गुप्ता और मुकेश गुप्ता एडवोकेट जिम्मेदारी संभालेंगे।
मुख्य अतिथि के रूप में पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान शिरकत करेंगे। विशिष्ट अतिथि में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. गुरभाग सिंह, गन्ना समिति अध्यक्ष नितिन दीक्षित, जहानाबाद अध्यक्ष दुर्गा चरण गुप्ता और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह शामिल रहेंगे। सलाहकार कवि और पत्रकार सतीश मिश्र अचूक, जबकि स्वागताध्यक्ष की भूमिका में पूरनपुर चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता रहेंगे। कार्यक्रम में आमंत्रित कवियों में शामिल हैं — राव अजातशत्रु, डॉ. जयंत शाह, योगेश चौहान, जितेश राज नक्श, संजीव शशि, सुल्तान जहाँ, सरोज सरगम, नेहा मिश्रा, विकास आर्य, अंबर मिश्रा और सारिका सरल। संयोजक मुकेश गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि कवि सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने नगर के सभी साहित्यप्रेमियों, छात्रों और आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कवियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।




