यूपी
सांप के डंसने से धान काट रही महिला की बिगड़ी हालत

सांप के डंसने से धान काट रही महिला की बिगड़ी हालत
पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के गांव खमरिया पट्टी निवासी पार्वती पत्नी शिवदयाल शनिवार दोपहर करीब दो बजे खेत से धान की कटाई कर घर लौट रही थीं। जैसे ही वह खेत की मेड़ पर पहुंचीं, तभी अचानक सांप ने उन्हें डंस लिया। सांप के डंसते ही पार्वती की हालत बिगड़ने लगी। जानकारी लगते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।




