यूपी

पंचायत भवन में नकब लगाकर चोरी, मीडिया कर्मी की बाइक भी गायब

पंचायत भवन में नकब लगाकर चोरी, मीडिया कर्मी की बाइक भी गायब

पूरनपुर/पीलीभीत। पूरनपुर क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कोतवाली क्षेत्र के गांव महद खास स्थित पंचायत भवन में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया और हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए।चोर पंचायत भवन की दीवार में नकब लगाकर अंदर घुसे और वहां खड़े ई-रिक्शा की चार बैटरियां सहित अन्य सामान पार कर ले गए। सुबह जब ग्राम प्रधान कोमिल प्रसाद पंचायत भवन पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था।घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत सचिव ओमप्रकाश भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। ग्राम प्रधान ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। इसी क्रम में चोरी की दूसरी घटना में घुंघचाई निवासी मीडिया कर्मी उमेश शर्मा की बाइक 8 अक्टूबर को पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर से चोरी हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!