कुश्ती के अखाड़े से लेकर संसद तक नेताजी ने किया समाजवाद का परचम बुलंद:धनपति वर्मा एडवोकेट
श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी ने किया भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

कुश्ती के अखाड़े से लेकर संसद तक नेताजी ने किया समाजवाद का परचम बुलंद:धनपति वर्मा एडवोकेट
श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी ने किया भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
काशीराम बारातघर, पीलीभीत में सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा की अध्यक्षता में हुआ आयोजन
पीलीभीत।राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आज जनपद पीलीभीत के काशीराम बारातघर में समाजवादी पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश के तीन बार के मुख्यमंत्री, सात बार के सांसद, पूर्व रक्षामंत्री भारत सरकार एवं पद्म विभूषण से सम्मानित श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की पुण्यतिथि एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी पीलीभीत के जिलाध्यक्ष श्री जगदेव सिंह जग्गा जी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दो मिनट के मौन रखकर की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री जगदेव सिंह जग्गा ने कहा श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी भारतीय राजनीति के ऐसे विराट पुरुष थे जिन्होंने हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के हक़ की बात की। उन्होंने पिछड़ों, गरीबों और किसानों की आवाज़ बुलंद की। वे न केवल समाजवादी विचारधारा के प्रवर्तक थे बल्कि उन्होंने राजनीति में आदर्श और आचरण दोनों का उदाहरण प्रस्तुत किया।”उन्होंने बताया कि नेताजी ने अपने जीवन की शुरुआत एक शिक्षक के रूप में की थी और उनके राजनीतिक गुरु डॉ. राममनोहर लोहिया तथा चौधरी चरण सिंह जैसे महान समाजवादी नेताओं से उन्हें प्रेरणा मिली।वरिष्ठ सपा नेता अशोक शमशा जी ने कहा नेताजी मुलायम सिंह यादव जी एक कुशल संगठनकर्ता और जमीनी स्तर से उठे नेता थे। उन्होंने समाजवादी विचारधारा को उत्तर भारत में नई पहचान दी। वे केवल एक राजनेता नहीं बल्कि एक आंदोलन थे, जिन्होंने ओबीसी वर्ग को नई दिशा और राजनीतिक ताकत दी।128 विधानसभा बरखेड़ा अध्यक्ष धनपति वर्मा एडवोकेट ने अपने संबोधन में नेताजी के जीवन की झलक साझा करते हुए कहा नेताजी का जन्म इटावा जिले के सफाई गांव में किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम सुख हर सिंह यादव और माता का नाम मूर्ति देवी था। नेताजी ने इटावा कर्मक्षेत्र पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक, शिकोहाबाद ए.के. कॉलेज से बी.टी., और महात्मा ज्योतिबा फुले विश्वविद्यालय से एम.ए. की डिग्री प्राप्त की थी। उन्हें कुश्ती का अत्यधिक शौक था और वे युवाओं के प्रेरणास्रोत रहे।पुण्यतिथि एवं गोष्ठी में जिलेभर से समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, महिला मोर्चा, अल्पसंख्यक सभा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ एवं अधिवक्ता सभा के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथियों में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष श्री जगदेव सिंह जग्गा, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर, सदर विधानसभा अध्यक्ष इम्तियाज अल्वी, मखदूम खान, बालकराम सागर, काशीराम सरोज, रूपराम कश्यप, हाजी अकबर अहमद अंसारी, अशोक शमशा, यूसुफ कादरी, ज्योति प्रकाश शुक्ला एडवोकेट, रियाज खान, आशा वर्मा, संजय सिंह यादव, आदर्श पांडे एडवोकेट, महेश पटेल, सतेन्द्र मौर्य, शरफुद्दीन नूरी, सलीम इदरीशी, लियाकत सलमानी, नरेश कुमार सागर, राजीव यादव एडवोकेट, गंगाप्रसाद लोधी, राजीव कुमार वर्मा, धर्मपाल वर्मा, निशान अहमद, गुरविंदर सिंह गिल, सत्यपाल मौर्य, सरवर अली, मुन्नूलाल, विष्णु कुमार, मो. हसन खां, अशरफ अली, संदीप सक्सेना, मो. फैज अंसारी, गुरविंदर सिंह, मुस्तकीम, नवी बक्स, एजाज़ मलिक, विपिन वर्मा, ऋतिक वर्मा, शकील अहमद, भारत वर्मा, कपिल, रतन कुमार, ललित कुमार आदि सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए।सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और यह संकल्प लिया कि समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य जारी रहेगा।
सभा के अंत में नेताजी की जीवनी और समाजवाद के सिद्धांतों पर चर्चा हुई तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रतिज्ञा ली गई।कार्यक्रम का संचालन सपा जिला सचिव आदर्श पाण्डे एडवोकेट ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सपा उपाध्यक्ष बालकराम सागर ने दिया।सभा में वातावरण भावनात्मक रहा और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा नेताजी अमर रहें, समाजवाद ज़िंदाबाद।




