खेल के मैदान में गूंजे जयकारे परिषदीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
विधायक बाबूराम पासवान ने दिखाई हरी झंडी, बच्चों में दिखा उत्साह

खेल के मैदान में गूंजे जयकारे परिषदीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
विधायक बाबूराम पासवान ने दिखाई हरी झंडी, बच्चों में दिखा उत्साह
घुँघचिहाई में दौड़, खो-खो और कबड्डी में छात्रों ने दिखाया दमखम
पूरनपुर,पीलीभीत।परिषदीय स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो गई। न्याय पंचायत स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय घुँघचिहाई में कराई गई।परिषदीय स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिता को क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।50 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में गरीबपुर की दिव्यांशी प्रथम, उदरहा की पूनम द्वितीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में नरायनपुर की मुस्कान प्रथम, उदरहा की पूनम द्वितीय स्थान,200 मीटर में डूडा कालोनी नम्बर आठ की रागिनी प्रथम, जनकपुर की बेबी द्वितीय स्थान पर रही। खो-खो प्रतियोगिता में अजीतपुर बिल्हा की प्रशांशु एंड पार्टी प्रथम, मदारपुर की आलोक एंड पार्टी द्वितीय स्थान पर रही। कबड्डी में मदारपुर की प्रिया एंड पार्टी प्रथम,घुँघचिहाई की महक एंड पार्टी द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में विजयी हुए छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर शिक्षक संतोष कुमार पासवान,अशेष अवस्थी, सर्वेश कुमार स्वर्णकार, विश्वनाथ सिंह कुशवाहा,सत्यनारायण, शिवसागर लाल, सुंदर लाल, पूनम शुक्ला, इंद्रजीत सिंह, रविकांत, सुशीला, गौरव, पूनम, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।




