भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने उठाई किसानों की समस्याएँ कहा, “अब नहीं तो आंदोलन तय

भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने उठाई किसानों की समस्याएँ कहा, “अब नहीं तो आंदोलन तय
पूरनपुर,पीलीभीत।तहसील क्षेत्र के किसानों की विविध समस्याओं पर केंद्रित है। संगठन ने प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर समाधान की मांग की है।मांगपत्र भारतीय किसान यूनियन (भानु) के मंडल अध्यक्ष लालू मिश्र (जनपद बरेली) एवं जिला अध्यक्ष भजन लाल क्रांति जनपद पीलीभीत के निर्देशन में तैयार किया गया।इसमें क्षेत्र के किसानों की प्रमुख समस्याओं का विस्तार से उल्लेख किया गया है। प्रमुख मांगे और मुद्दे:अन्य जनपदों के अवैध बालू खनन से प्रभावित फसलें:किसानों का कहना है कि अन्य जनपदों से आने वाले बालू भरे ट्रक व ट्रैक्टर लगातार तस्करी कर रहे हैं, जिससे स्थानीय किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। यूनियन ने मांग की है कि अवैध बालू परिवहन पर तुरंत रोक लगाई जाए।बाढ़ नियंत्रण एवं जल निकासी की समस्या:
क्षेत्र में जलभराव के कारण किसानों की फसलें नष्ट हो रही हैं। बरसात के बाद भी जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है।पूरनपुर टाइगर रिजर्व से जुड़े नुकसान की भरपाई:टाइगर रिजर्व क्षेत्र में जंगली जानवरों द्वारा फसलों को नुकसान पहुँचाया जा रहा है। किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं।कनारों का क्षरण और सड़क निर्माण की अव्यवस्था:
क्षेत्र के किनारों पर हो रहे मिट्टी कटान और वृक्षों की कटाई से किसान परेशान हैं। उन्होंने सड़क निर्माण में सुधार और वृक्ष संरक्षण की मांग की है।राजकीय मार्गों पर अतिक्रमण और बाधाएँ:यूनियन ने बताया कि कई सड़कों पर पेड़ और अतिक्रमण के कारण आवागमन बाधित है, जिससे किसान अपनी उपज मंडियों तक नहीं पहुँचा पा रहे हैं।पूरनपुर ब्लॉक में बाल-बाड़ी विद्यालय निर्माण की मांग:
यूनियन ने शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए ब्लॉक क्षेत्र में सरकारी बाल-बाड़ी विद्यालय के निर्माण की मांग रखी है। आवारा पशुओं की समस्या:क्षेत्र में आवारा पशुओं द्वारा किसानों की फसलों को लगातार नुकसान पहुँचाया जा रहा है। इस समस्या के समाधान हेतु ठोस कार्रवाई की मांग की गई है।यूनियन का चेतावनी बयान:मांगपत्र में कहा गया है कि यदि शीघ्र ही प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो भारतीय किसान यूनियन (भानु) आंदोलन करने को बाध्य होगी।यूनियन का बयान:किसानों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। यदि इन मांगों पर जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो यूनियन चरणबद्ध आंदोलन करेगी।




