Uncategorized

श्री श्री जय दुर्गा क्रिकेट टूर्नामेंट समिति – 2025” का हुआ भव्य आयोजन

मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार “राजू” ने की शिरकत

श्री श्री जय दुर्गा क्रिकेट टूर्नामेंट समिति – 2025” का हुआ भव्य आयोजन

मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार “राजू” ने की शिरकत

पूरनपुर,पीलीभीत।खेल भावना, उत्साह और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला जब “श्री श्री जय दुर्गा क्रिकेट टूर्नामेंट समिति – 2025” के तत्वावधान में एक भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन ग्रीन पार्क स्टेडियम, गभिया सहराई में संपन्न हुआ।ग्रामीण अंचल में आयोजित इस टूर्नामेंट ने न केवल युवाओं में जोश जगाया, बल्कि खेल के माध्यम से सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश भी दिया।इस आयोजन में समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राजकुमार “राजू” मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।आयोजक समिति के पदाधिकारियों सुभाष सिरसाट, अंजन बली, विवेक साना, समीर विश्वास, विजय बली, आनंद राय, ओमप्रकाश एवं अन्य साथियों ने फूलमालाओं और बैज पहनाकर उनका हार्दिक स्वागत किया।उद्घाटन अवसर पर राजकुमार “राजू” ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और शुभारंभ के रूप में पहली गेंद फेंककर मैच का शुभारंभ किया। उनके आगमन से कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित सैकड़ों दर्शकों में उत्साह और उमंग का माहौल बन गया।युवाओं को संबोधित करते हुए श्री राजकुमार “राजू” ने कहा खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, भाईचारा और एकता की भावना को मजबूत करता है। गाँव-गाँव में ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और नई ऊर्जा देने का काम करते हैं। युवाओं को चाहिए कि वे खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।उन्होंने आगे कहा कि खेल और शिक्षा एक-दूसरे के पूरक हैं। जिस प्रकार शिक्षा से विचारों की शक्ति मिलती है, उसी प्रकार खेल से व्यक्तित्व में संतुलन और सहयोग की भावना आती है।इस अवसर पर समाजवादी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश सचिव नोमान अली वारसी, सामाजिक कार्यकर्ता अमल मिस्त्री, प्रहलाद मंडल सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।सभी ने एक स्वर में कहा कि “इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को उभारने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करते हैं और समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!