यूपी

पूरनपुर में जीएसटी राहत पर बैठक, मंत्री औलख बोले— मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम

पूरनपुर में जीएसटी राहत पर बैठक, मंत्री औलख बोले— मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम

पूरनपुर,पीलीभीत। गुरुवार पूरनपुर नगर पालिका सभागार में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री एवं कृषि राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार बलदेव सिंह औलख रहे। उन्होंने व्यापारी बंधुओं के साथ जीएसटी दरों में कमी के बाद वस्तुओं के घटे मूल्यों पर चर्चा की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर है। उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री के इस निर्णय का स्वागत किया। प्रभारी मंत्री ने कहा व्यापरियों से कहा ग्राहकों को जीएसटी में मिली छूट पर बस्तुए बिक्री करें। कार्यक्रम में विधायक बाबूराम पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता, गन्ना विकास समिति अध्यक्ष नितिन दीक्षित, ऋतुराज पासवान, नगर अध्यक्ष हर्ष प्रधान, घुघंचिहाई मंडल अध्यक्ष संजीव त्रिवेदी, व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी, राइस मिलर एसोसिएशन अध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता, अजमेर सिंह छीना, अशोक खंडेलवाल, हर्ष गुप्ता, सुखदेव जायसवाल, शिवशंकर अग्निहोत्री, अल्पसंख्यक मोर्चा के परगट सिंह सहित नगर पालिका सभासद जीएसटी की स्टैंड कमिश्नर रुचि यादव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन नवनीत मिश्रा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!