सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बुखार से बढ़ रही मौतों पर जताई चिंता, मच्छरों से बचाव हेतु दवा छिड़काव और सफाई अभियान की माँग

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
बुखार से बढ़ रही मौतों पर जताई चिंता, मच्छरों से बचाव हेतु दवा छिड़काव और सफाई अभियान की माँग
पीलीभीत।बढ़ते बुखार और मच्छरों के प्रकोप को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने बुधवार को जिलाधिकारी पीलीभीत को ज्ञापन सौंपा।यह ज्ञापन कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि कैफ रजा की अध्यक्षता में दिया गया। पार्टी ने जिले में बुखार से हुई अधिक मौतों पर गहरी चिंता व्यक्त की और प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की माँग की।नगर पालिकाओं, नगर पंचायतो एवं ग्राम पंचायतों में मच्छरनाशी दवा का छिड़काव कराया जाए।सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि गंदगी व जलभराव से मच्छरों का प्रजनन न हो।स्वास्थ्य विभाग को सक्रिय कर बुखार पीड़ित मरीजों की जांच व उपचार की व्यवस्था की जाए।कैफ रजा ने कहा कि जिले में लगातार बढ़ रहे बुखार और मौतों से जनता में दहशत का माहौल है। प्रशासन को तुरंत प्रभावी कदम उठाने चाहिए ताकि कोई और जनहानि न हो।इस मौके पर प्रदेश सह प्रभारी जुल्फिकार अली, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष राजू वर्मा, मंडल अध्यक्ष अजहर खान, एवं मीडिया प्रभारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।ज्ञापन सौंपते समय पार्टी प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि यदि जल्द ही सफाई और छिड़काव कार्य नहीं कराया गया, तो सुभासपा जिला मुख्यालय पर धरना देने को बाध्य होगी।




