यूपी
अमरिया में अवैध रूप से संचालित हो रहे क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई छापामारी

अमरिया में अवैध रूप से संचालित हो रहे क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई छापामारी
अमरिया कस्बे में अवैध रूप संचालित हो रहे क्लीनिकों पर सीएचसी प्रभारी अनिकेत गंगवार एवं चिकित्सक मंजीत सिंह द्वारा छापामारी की गई। जिसमें तीन डेंटल क्लीनिक एवं एक मिर्जा पैथालॉजी लैब संचालकों के पास आवश्यक दस्तावेज न होने पर क्लीनिक को सीज की कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया गया है। इस कार्रवाई से झोलाछापों में खलबली मच गई। सीएचसी अधीक्षक अनिकेत गंगवार ने बताया फर्जी अभिलेखों पर संचालित हो रहे क्लीनिकों पर कार्रवाई जारी रहेगी।




