भिकारीपुर में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती — समाजवादी पार्टी ने दिखाई सामाजिक एकता की मिसाल
भव्य आयोजन में समाजवादी कार्यकर्ताओं की रही भारी उपस्थिति

भिकारीपुर में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती — समाजवादी पार्टी ने दिखाई सामाजिक एकता की मिसाल
भव्य आयोजन में समाजवादी कार्यकर्ताओं की रही भारी उपस्थिति
पीलीभीत।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देशानुसार तथा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह “जग्गा” के मार्गदर्शन में आज ग्राम भिकारीपुर में महर्षि वाल्मीकि जयंती का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में समरसता, समानता और गुरु वाल्मीकि जी के आदर्शों का प्रसार करना रहा। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए और उन्होंने समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सतेन्द्र मौर्य ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट अमित पाठक ने उपस्थित होकर महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम संचालन का दायित्व पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महासचिव राहुल कश्यप ने संभाला, जिन्होंने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से समारोह का संचालन किया।कार्यक्रम संयोजक के रूप में जिला उपाध्यक्ष महेश कश्यप, बिष्णु राजपूत, एवं तिलक राम बर्मा उर्फ भगत ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इनकी मेहनत और समर्पण से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न।
अशोक बाल्मीकि, सुरेश बाल्मीकि, बिशाल बाल्मीकि, रविन्द्र वाल्मीकि, रामप्रकाश वाल्मीकि, विपिन वाल्मीकि, राजेन्द्र वाल्मीकि, राजेश वाल्मीकि, भोला वाल्मीकि, भगवानदेई वाल्मीकि, राधा वाल्मीकि, निधि वाल्मीकि, सोहानी वाल्मीकि, पोथीराम राजपूत, अन्नू कश्यप, रामचंद्र कश्यप, रामदयाल कश्यप, बीरा कश्यप, घनश्याम कश्यप सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।मुख्य अतिथि एडवोकेट अमित पाठक ने कहा,महर्षि वाल्मीकि जी ने समाज को ज्ञान, साहित्य और धर्म के क्षेत्र में नई दिशा दी। समाजवादी पार्टी उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समानता और भाईचारे की भावना को आगे बढ़ा रही है।वहीं, अध्यक्ष सतेन्द्र मौर्य ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी जयंती पर हमें समाज में न्याय और शिक्षा के प्रसार का संकल्प लेना चाहिए।कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रसाद वितरण और वाल्मीकि जी के भजन के साथ हुआ। सभी ने मिलकर समाज में भाईचारा, समानता और सेवा की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।




