Uncategorized

बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में ग्राम प्रधान की मौत, दूसरा युवक गंभीर

बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में ग्राम प्रधान की मौत, दूसरा युवक गंभीर

पूरनपुर (पीलीभीत)।पूरनपुर-बंडा रोड पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में ग्राम प्रधान की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव ग्राम गुलड़िया भूपसिंह (थाना घुघंचाई) निवासी ग्राम प्रधान रामकुमार (45 वर्ष) पुत्र रामचंद्र लाल बुधवार सुबह किसी कार्य से ब्लॉक परिसर, पूरनपुर आए हुए थे। वह अपना काम निपटाकर अपनी बाइक से गांव वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे नवल किशोर राइस मिल के पास (पूरनपुर-बंडा रोड) पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। सामने से आ रही बाइक को घुघंचाई निवासी अमरजीत पुत्र ख्यालीराम चला रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी और दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद ग्राम प्रधान रामकुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि अमरजीत की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने ग्राम प्रधानों व पंचायत सचिव ने निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!