भड़काऊ बयानबाजी के विरोध में मौलाना पर मुकदमा
गन्ना समिति अध्यक्ष सहित दर्जनों ग्रामीणों ने थाने में की शिकायत

भड़काऊ बयानबाजी के विरोध में मौलाना पर मुकदमा
गन्ना समिति अध्यक्ष सहित दर्जनों ग्रामीणों ने थाने में की शिकायत
पूरनपुर (पीलीभीत)। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के ग्राम नजीरगंज में एक मौलाना पर भड़काऊ बयान देने और समुदाय विशेष को उकसाने के आरोप लगाए गए हैं। मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हिंदू संगठन और ग्रामीणों ने पूरे प्रकरण में एक समुदाय के खिलाफ भाषण बाजी पर कार्यवाही की मांग की है। गन्ना समिति अध्यक्ष नितिन दीक्षित सहित कईयों ने संयुक्त रूप से थाने पहुंचकर शिकायत की। तहरीर में बताया गया दुर्जनपुर कला नजीरगंज मस्जिद में मौलाना रेहान रजा खान गांव के कुछ मुस्लिम समुदाय व बच्चों को 80 करोड़ हिन्दुओ की आबादी को जूते की नोक पर रखने की बात कही जा रही है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। जिससे इलाके का सामाजिक माहौल प्रभावित हो सकता है। पीरियड में बताया गया इसमें नौशाद, नसीमुद्दीन, सितारुद्दीन, हसमतुल्ला, इदरीश, छोटा, मुताहिर, हैदर, अजीबुद्दीन, शरीफुद्दीन, वकील, ताज मोहम्मद, रिजवान आदि लोग शामिल थे। जिन्हें भड़काकर समाज में जहर घोलने का कार्य किया जा रहा था। आरोप है कि मौलवी के बयानों से युवाओं में गलत संदेश जा रहा है और क्षेत्र में सौहार्द बिगड़ने की आशंका है। इस पर उन्होंने पुलिस से शिकायत कर विधिक कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पीलीभीत जनपद की पहचान हमेशा भाईचारे और शांति के लिए रही है। ऐसे में किसी भी प्रकार का भड़काऊ भाषण या अफवाह क्षेत्र की सौहार्दपूर्ण फिज़ा को नुकसान पहुंचा सकती है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो वायरल होने के मामले में पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। इसमें कईयो को पुलिस जेल भी भेज चुकी है। इसके बावजूद लोग सोशल मीडिया पर सावधानी नहीं वरत रहे हैं। वायरल वीडियो शुक्रवार की बताई जा रही है।
—————
मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।
संजय कुमार सिंह
थाना अध्यक्ष, सेहरामऊ उत्तरी
—————
नजीरगंज में भड़काऊ वीडियो वायरल कर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया है।
सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से 80 करोड़ को जूते की नोक पर रखने की बात कही जा रही है।
संजय कुमार मिश्र
जिलाध्यक्ष, भारतीय बजरंग दल
————–




