ब्लॉक प्रमुख ने गजरौला में होंडा लक्ष्मी मोटर्स एजेंसी का भव्य उद्घाटन
दीपावली पर उपभोक्ताओं के लिए विशेष छूट योजना शुरू

ब्लॉक प्रमुख ने गजरौला में होंडा लक्ष्मी मोटर्स एजेंसी का भव्य उद्घाटन
दीपावली पर उपभोक्ताओं के लिए विशेष छूट योजना शुरू
गजरौला कला(पीलीभीत)। नेशनल हाईवे पीलीभीत–पूरनपुर मार्ग स्थित गजरौला कला कस्बे में लक्ष्मी इंटरप्राइजेज की नई होंडा लक्ष्मी मोटरसाइकिल एजेंसी का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यवसायियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।एजेंसी परिसर को रंग-बिरंगी झालरों और फूलों से सजाया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने एजेंसी संचालकों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।एजेंसी संचालक मुनीष पाल ने बताया कि दीपावली पर्व के अवसर पर सरकार की जीएसटी राहत योजना के तहत होंडा बाइकों पर विशेष छूट दी जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को किफायती दरों पर मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई जाएंगी।उद्घाटन समारोह में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ युवाओं में भी नई एजेंसी को लेकर खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम का संचालन उत्साह और सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ।




