यूपी

ब्लॉक रोड पर बैंकट हाल द्वारा अवैध अतिक्रमण की शिकायत

प्रशासन से जांच कर भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग

ब्लॉक रोड पर बैंकट हाल द्वारा अवैध अतिक्रमण की शिकायत

प्रशासन से जांच कर भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग

पूरनपुर,पीलीभीत।नगर क्षेत्र के ब्लॉक रोड स्थित गाटा संख्या 1233 पर बने एक बैंकट हाल द्वारा सरकारी भूमि पर किए गए कथित अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन से शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता प्रशांत कुमार राय पुत्र रामभवन राय, निवासी मोहल्ला बनमपुरी, पूरनपुर ने जिलाधिकारी पीलीभीत को संबोधित प्रार्थना पत्र में कहा है कि उक्त बैंकट हाल के स्वामी ने न केवल अपने भू-भाग का उपयोग किया है बल्कि सार्वजनिक मार्ग के कुछ हिस्से पर भी अतिक्रमण कर लिया है।शिकायत में बताया गया है कि बैंकट हाल के पास नक्शा स्वीकृत नहीं है, न ही पार्किंग की कोई व्यवस्था है। कार्यक्रमों के दौरान वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण ब्लॉक रोड पर आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे आम नागरिकों को भारी असुविधा होती है।शिकायतकर्ता ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि मौके पर जांच कराई जाए, सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाया जाए तथा बैंकट हाल स्वामी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!