उमरे के लिए रवाना हुए डा० मुश्ताक बोले दुआ में मांगेंगे हिन्दुस्तान में तरक्की अमन व भाईचारे की दुआ

उमरे के लिए रवाना हुए डा० मुश्ताक बोले दुआ में मांगेंगे हिन्दुस्तान में तरक्की अमन व भाईचारे की दुआ
मास्टर दिलनवाज सहित भारी संख्या में लोगो ने किया रवाना
पूरनपुर,पीलीभीत।पूरनपुर मायशा चाइल्ड केयर अस्पताल के मालिक मुश्ताक अली खां उमरा करने के लिए मक्का मदीना के लिए रवाना हुए।उमरे के लिए जाने से पहले उन्होने घर नाते रिश्तेदार दोस्त अबाब उनसे मिलने पहुंचे लोगों ने फूल माला डालकर विदा किया।उन्होंने कहा मक्का मदीना पहुंचकर सबसे पहले मुल्क की तरक्की में अमन चैन भाईचारे की दुआ करेंगे।मक्का मदीना के लिए रवाना होने से पहले वो अपने पुखों की कब्र पर पंहुचकर फातिहा पढ़ी।उमरे को जाने बालो पर फूलमाला पहनाकर मुकद्दस उमरा यात्रा के लिए रवाना किया।उमरा यात्रियों से लोगो ने खास दुआ व पैगंबर-ए-आज़म हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के दरबार में सलाम पेश करने की दरख्वास्त की।दौरान भारी संख्या में लोगो ने फूल माला डालकर उन्हे रवाना किया।
(वॉक्स)
काबा शरीफ और गुंबदे खजरा का दीदार हर मुस्लिम की ख्वाहिश होती है.
उमरे पर जाने बाले डा० मुस्ताक अली ने कहा दिल बहुत खुश है। हर मुसलमान की एक ही तो ख्वाहिश है कि काबा शरीफ और गुंबदे खजरा का दीदार करे।अल्लाह का करम हो गया हम मक्का और मदीने चले। सभी मुसलमानों की बस एक ही धुन है कि मक्का व मदीना शरीफ में इबादत करके मुकद्दर संवारने की दुआ मांगनी है।हज के दौरान खूब इबादत कर अपने मुल्क में अमनो सलामती की दुआ करुंगा।
(वॉक्स)
नसीब वालों को ही मिलता है मक्का मदीना जाने का मौका
उन्होने कहा कि मक्का और मदीना शरीफ़ की यात्रा नसीब वालों को ही मिलती है।उमरा करके हिन्दुस्तान की खुशहाली, अमन शांति और भाईचारगी की दुआ मांगनी है।दीन और दुनिया संवर गई तो ज़िंदगी कामयाब हो गई।इस दौरान से पूरनपुर ट्रेन से लखनऊ रवाना हुए लखनऊ हवाई जहाज के जरिए मक्का मदीना के लिए रवाना होंगे।




